हर वार्ड तक पहुंचेगी समाज सेवा: संकल्प फाउंडेशन ने घोषित किए वार्ड प्रेसिडेंट, रिशांक तिवारी बोले— हर नागरिक की सहायता हमारा संकल्प

हर वार्ड तक पहुंचेगी समाज सेवा: संकल्प फाउंडेशन ने घोषित किए वार्ड प्रेसिडेंट, रिशांक तिवारी बोले— हर नागरिक की सहायता हमारा संकल्प
सागर। शहर की समाजसेवी संस्था संकल्प फाउंडेशन ने संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न वार्डों के लिए वार्ड प्रेसिडेंटों की घोषणा की। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया और कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज सेवा को वार्ड स्तर तक पहुंचाकर प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाना है।
उन्होंने कहा कि हर वार्ड में स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार टीम के गठन से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, रक्तदान और अन्य जनहित के कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे। प्रत्येक वार्ड प्रेसिडेंट स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार कार्य करेंगे।
रिशांक तिवारी ने बताया कि वार्ड स्तर पर स्वयंसेवकों की टीम तैयार की जाएगी, जो सदस्यता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों का संचालन करेगी। उन्होंने कहा कि संस्था समाज और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु बनकर स्थानीय समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का कार्य भी करेगी।
उन्होंने बताया कि संकल्प फाउंडेशन का एमपी-15 चैटबॉट पहले से सक्रिय है। सागर के नागरिक व्हाट्सएप नंबर 8982600918 पर अपनी समस्या, सुझाव या सामाजिक सहयोग से जुड़े विषय साझा कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर संस्था संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान का प्रयास करती है।
कार्यक्रम में संस्था की आगामी कार्ययोजना भी साझा की गई तथा अधिक से अधिक युवाओं और समाजसेवियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सभी वार्ड प्रेसिडेंटों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में शुभम नामदेव, निष्कर्ष दुबे, संचित शुक्ला, टिंकू साहू, शुभम गौतम सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, संकल्प फाउंडेशन के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
वार्ड प्रेसिडेंट घोषित
अजय चौरसिया – चकराघाट वार्ड
शुभम पहलवान – कृष्णगंज वार्ड
लव कुमार – सूबेदार वार्ड
सचिन पंडित – परकोटा वार्ड
विशाल तोमर – गुरु गोविंद सिंह वार्ड
प्रशांत अशोक – विट्ठल नगर वार्ड
अनिल सैनी – लाल बहादुर शास्त्री वार्ड
उज्ज्वल तिवारी – मधुकर शाह वार्ड
नवीन तिवारी – शिवाजी वार्ड
स्वराज उपाध्याय – शुक्रवारी वार्ड
सागर जाटव – तिली वार्ड
शिवांक तिवारी – लाजपतपुरा वार्ड
निशांत जैन – रामपुरा वार्ड
अनिकेत विश्वकर्मा – भगत सिंह वार्ड
शनि नामदेव – शनिचरी वार्ड
ध्रुव मिश्रा – वृंदावन वार्ड
शुभम सागर – सिविल लाइन वार्ड
हिमांशु साहू – अंबेडकर वार्ड
मोहित सेन – तिलकगंज वार्ड
सोनल पाठक – केशवगंज वार्ड
नीरज करोसिया – राजीव नगर वार्ड
देवाशीष दुबे – गोपालगंज वार्ड
श्रीकांत दीक्षित – इतवारी वार्ड
सौरभ रजक – पुरव्याऊ वार्ड
नमन चौबे – मोहन नगर वार्ड
महक समैया – बाघराज वार्ड

Leave a Comment

Read More