यमुना ताई ठाकुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संगठन की मजबूती और आत्मचिंतन पर दिया जोर

यमुना ताई ठाकुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संगठन की मजबूती और आत्मचिंतन पर दिया जोर

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा अंतर्गत यमुना ताई ठाकुर मंडल की मासिक बैठक इतवारी वार्ड स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे तथा मंडल प्रभारी राहुल वैद्य मौजूद रहे।

बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तर की मासिक बैठकें संगठन को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि माह में एक बार सभी कार्यकर्ताओं का एक साथ बैठकर आत्मचिंतन करना, संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना पार्टी की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं तथा देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेताओं में अग्रणी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं वीर सावरकर के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी। साथ ही जनसंघ की स्थापना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा सिद्धांतों के लिए सरकार से इस्तीफा देने तथा उनके बलिदान से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान के अंतर्गत उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रश्न पूछकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और कार्यपद्धति को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने पार्टी द्वारा संचालित विभिन्न संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

बैठक में श्रीकांत जैन, नरेश यादव, लक्ष्मण सिंह, विकास केसरवानी, कुलदीप खटीक, जय सोनी, पराग बजाज, वैदेही पुरोहित, डब्बू साहू, वीरेंद्र जैन (मालथौन), आनंद विश्वकर्मा, संजय लाट, सोनू चौहान, चिराग सबलोक, कैलाश गुप्ता, विजय नामदेव, यशोदा विश्वकर्मा, लीना रैकवार, रामेश्वर सोनी, वंशी केसरवानी, आदित्य पांडे, मनोज रैकवार, नीलेश जैन, दीपक जैन, कमलेश प्रजापति, अखिलेश कोठिया, निरंजन खटीक, संजय सवाई, प्रीति केसरवानी, आरती सेन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय टोली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More