साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए देवरी पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए देवरी पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए, संदिग्ध कॉल और लिंक से सतर्क रहने की अपील

सागर सागर जिले की देवरी में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से देवरी पुलिस ने नगर में जनजागरूकता अभियान चलाया। सागर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी हरिराम मानकर के निर्देश पर पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों किया जागरूक

अभियान के दौरान देवरी थाना में पदस्थ मुंशी अंसार खान ने पुलिस टीम सहित नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर नगर के आम नागरिकों को साइबर फ्रॉड के नए-नए तरीकों से अवगत कराते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, सीवीवी नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, फर्जी निवेश योजनाओं, ऑनलाइन लॉटरी, नौकरी के झांसे और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील की।
अभियान के दौरान लोगों को साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से समय रहते शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
देवरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Leave a Comment

Read More