

जिला महामंत्री श्याम तिवारी बने सहसंयोजक प्रदेश मंत्री मंत्री प्रभुदयाल पटेल बने लोकसभा संयोजक
सागर। आगमी लोकसभा चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी ने तेजी से तैयारियां प्रारंभ कर दी लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों के बाद अब पार्टी द्वारा लोकसभा संयोजक सहसंयोजक प्रभारी घोषित किए हैं! जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की केंद्रीय नेतृत्व की मंशा अनुसार प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु भाजपा प्रदेश मंत्री श्री प्रभुदयाल पटेल को सागर लोकसभा का संयोजक बनाया गया हैं वहीं जिला महामंत्री श्री श्याम तिवारी को सह संयोजक नियुक्त किया गया हैं साथ श्री वरिष्ठ नेता श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी को सागर लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।नियुक्ति उपरांत लोकसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संयोजक प्रभुदयाल पटेल व सह संयोजक श्याम तिवारी को बधाई दी हैं!
(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी











