
विधायक मान शैलेंद्र कुमार जैन मध्य प्रदेश विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सभापति नियुक्त
सागर।विधायक मान शैलेंद्र कुमार जैन को मध्य प्रदेश विधानसभा की महत्वपूर्ण विशेषाधिकार समिति का सभापति नियुक्त किया गया है,इसके पूर्व में भी विधायक जैन मध्य प्रदेश विधानसभा की महत्वपूर्ण समितियों स्थानीय निकाय पंचायती राज लेखा,सदस्य सुविधा एवं सत्कार समिति के सभापति रहें हैं। समिति में विधायक जैन के अतिरिक्त विधायक विजयपाल सिंह,राजेंद्र पांडे,जयवर्धन सिंह,विष्णु खत्री,फुंडेलाल मार्को,मोहन शर्मा,ललिता यादव,अनिरुद्ध मारू एवं आरिफ मसूद को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति सदन और उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन के प्रकरणों की जांच करती है तथा उचित कार्यवाही की सिफारिश करती हैं।
Post Views: 685











