हत्या के प्रयास के आरोपियों को थाना केसली पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

प्रेस नोट

हत्या के प्रयास के आरोपियों को थाना केसली पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

दिनांक 07.02.2024 को फरियादी पप्पू उर्फ सुनील पिता कैलाश प्रसाद भटेले उम्र 35 साल निवासी समनापुर द्वारा थाना उपस्थित आकर आरोपीगण अंकित उर्फ सतेन्द्र सोलंकी निवासी समनापुर एवं छोटू उर्फ रंजीत ग्राम कुकवारा के विरुद्ध रिपोर्ट लेख करायी की आरोपीगण उक्त के द्वारा फरियादी को बंधक बनाकर मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर ग्राम पौड़ी के जंगल ले जाकर जान से मारने की नियत से फरियादी के गले में क्लिच वायर का फंदा बनाकर, डण्डा एवं रॉड से मारपीट की गयी जिससे फरियादी पप्पू उर्फ सुनील को पूरे शरीर में चोटे आयीं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना केसली में धारा 307,367 447,448,294,323,506,34 ताहि का पंजीबद्ध किया गया। अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था अति. पुलिस अधीक्षक सागर एवं एसडीओपी देवरी के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी गयी जो आरोपीगण 1. अंकित उर्फ सतेन्द्र पिता देवेन्द्र सोलंकी उम्र 26 साल निवासी समनापुर, 2. छोटू उर्फ रंजीत पिता बीरेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुकवारा थाना केसली जिला सागर के दस्तयाब हुये जिन्हे गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण उक्त के कब्जे से घटना में डण्डा, रॉड, क्लिच वायर एवं मोटर साइकिल पृथक पृथक जप्त की गयी तथा आरोपीगण उक्त को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. अजय कुमार, प्रआर. 340 नीलेश दुबे, प्रआर. 1748 मो. अहफाज, आर. 901 नीलेश, आर. 122 बलराम, आर.508 कन्धेदी, आर. 990 वीरेन्द्र ,म.आर. 1224 रागिनी, प्रआर. अमर सायबर सेल, महिला आरक्षक सोनम सायबर सेल, ग्रारस राजकुमार जैन की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Read More