
थाना गोपालगंज सागर पुलिस व्दारा जिला बदर आरोपी को थाना क्षेत्र में घूमते पाये जाने पर किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी व्दारा जिला बदर
आरोपियों के सागर जिले की सीमा में दिखने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित वैधानिक
कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री
लोकेश सिन्हा के कुशल निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री यश बिजौरिया के मार्गदर्शन
में थाना गोपालगंज क्षेत्रांतर्गत आदतन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश
लगाने के लिये वर्तमान में जिला बदर आरोपी जित्तू उर्फ जितेन्द्र पिता दुर्गाप्रसाद यादव
उम्र 25 वर्ष नि0 बी0एम0सी0 के सामने तिरूपतिपुरम थाना गोपालगंज जिला सागर
थाना क्षेत्र में घूमते हुये पाया गया आरोपी के व्दारा जिला दण्डाधिकारी महोदय के
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर
वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी आदतन अपराधी है जिनके विरूद्ध थाना
गोपालगंज में विभिन्न धाराओं में अनेक मामले दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम में
निरीक्षक अजय सारवान थाना प्रभारी गोपालगंज, सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर. अंसार खान,
,प्र.आर. संजय मिश्रा, प्र.आर. रणवीर सिंह, प्र. आर. सौरभ रैकवार सायबर सेल, आरक्षक
अनुराग, आरक्षक सचित गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी का विवरण –
- जित्तू उर्फ जितेन्द्र पिता दुर्गाप्रसाद यादव उम्र 25 वर्ष नि0 बी0एम0सी0 के सामने तिरूपतिपुरम थाना गोपालगंज जिला सागर











