जन्मोत्सव को “सेवा उत्सव” में मनाना ही भारतीय संस्कृति की आत्मा है – पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह

जन्मोत्सव को “सेवा उत्सव” में मनाना ही भारतीय संस्कृति की आत्मा है – पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री कप्तान सिंह यादव के जन्मदिन समारोह को सम्बोधित किया

पठारी। जन्मदिन बीते वर्षों के आत्मचिंतन और आने वाले वर्ष के लिए नये संकल्पों का शुभ अवसर होता है। हम सभी को अपना जन्मदिन भारतीय संस्कृति के अनुरूप धार्मिक और सेवा की गतिविधियों के साथ मनाना चाहिए।जन्मोत्सव को सेवा उत्सव में बदलना ही भारतीय संस्कृति की आत्मा है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने यह उद्गार यहां मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री श्री कप्तान सिंह के जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने जन्मदिन पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति सिखाती है कि प्रत्येक जन्म ईश्वर का वरदान है, इसलिए जन्मदिन आत्मचिंतन, कृतज्ञता और सेवा का अवसर होना चाहिए। इस दिन सेवा और सद्भाव का संकल्प लेना चाहिए और गरीबों को भोजन, वस्त्र, शिक्षा सामग्री भेंट करना, रक्तदान, गौसेवा और वृक्षारोपण आदि करके जीवन को सार्थक बनाने का काम करना चाहिए। जन्मोत्सव केवल अपना नहीं, समाज का भी उत्सव बने। जब हमारे जन्मदिन से किसी गरीब का पेट भरे, किसी विद्यार्थी को पुस्तक मिले या किसी रोगी को सहायता मिले, तभी उत्सव अर्थपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि भजन, हवन, गीता पाठ, सुंदरकांड या सत्संग के माध्यम से जन्मदिन को आध्यात्मिक उत्सव बनाया जा सकता है।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव केवल जन्म की खुशी नहीं, बल्कि अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। दुनिया और समाज में सम्मान उसका होता है जो देता है, दूसरों के काम आता है और समाज के कमजोर परिवारों को सहयोग देते हुए आगे बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि सुन्दरकाण्ड का पाठ मन को शांति और साहस प्रदान करता है। हनुमान जी ने सूर्य देव को अपना गुरु बनाया और प्रभु राम को अपना स्वामी; उनका जीवन सिखाता है कि यदि आपकी संगति और आपके मार्गदर्शक श्रेष्ठ हों, तो एक साधारण वानर भी पूजनीय ‘महावीर’ बन जाता है। उन्होंने कहा कि कप्तान यादव में बहुत योग्यता है और वह निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे, उनके आगे बढ़ने से अपने क्षेत्र को इसका लाभ होगा। कोई अच्छा काम कर रहा है, क्षेत्र का व्यक्ति आगे बढ़ रहा है तो सबको मिलकर उसके साथ चलना चाहिए। आज के अवसर पर मैं उनके बहुत उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं ईश्वर की कृपा उन पर इसी तरह बनी रहे ।

कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष विदिशा महराज सिंह दांगी, सागर जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष संदीप डोंगर सिंह ने भी संबोधित किया। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री कप्तान सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कप्तान सिंह यादव द्वारा निर्मित कराए जा रहे हनुमान जी मंदिर के स्थापना स्थल की पूजा की। कप्तान सिंह यादव ने भगवान श्री रामलला की सुंदर प्रतिमा तथा विद्यार्थियों के उपयोगार्थ स्टेशनरी सामग्री भेंट कर पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत वे पठारी की गढ़ी पहुंचे जहां उन्होंने प्राचीन हनुमान जी मंदिर के दर्शन किए और देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह के परिजनों से भेंट की।

कार्यक्रम में सागर, खुरई, बीना, कुरवाई के भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य जनों ने हिस्सा लिया और कप्तान सिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विदिशा महाराज सिंह ठाकुर, संदीप डोंगर सिंह जिला भाजपा उपाध्यक्ष, संतोष सिंह ठाकुर सागर जिला भाजपा उपाध्यक्ष, भारत सिंह कुरवाई, मोहित सिंह करोंदा, सुयश यादव खुरई,बलराम सिंह यादव खुरई, राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष खुरई, गोविंद सिंह ठाकुर, भगवान सिंह यादव,देशराज सिंह यादव, नीति राज पटेल, एम आईसी मेंबर राजकुमार पटेल, उमेश यादव, विमल जैन, अरुण सहेले, राकेश सिंघई, खुशाल चंद साहू , राजेंद्र जी, राजेंद्र यादव कल्लू, रामशास्त्री शुक्ला, कांशीराम मास्टर, इंद्रकुमार राय, रविंद्र सिंह गब्बर, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली सहित अनेक भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य जन शामिल थे।

मीडिया कार्यालय
दिनांक – 04.08.2026

Leave a Comment

Read More