मुख्यमंत्री से मिले विधायक प्रदीप लारिया, नरयावली के प्रमुख विकास कार्यों को दिलाई गति

मुख्यमंत्री से मिले विधायक प्रदीप लारिया, नरयावली के प्रमुख विकास कार्यों को दिलाई गति

भोपाल/05.08.2026; नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एवं जन- आकांक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान किए जाने का आग्रह किया।

विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र में 132/33 केवी नवीन उच्च दाब विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, ग्राम पंचायत नरयावली को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने, निर्माणाधीन कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन को सधिकार समिति से शीघ्र स्वीकृति दिलाने तथा सांदीपनि विद्यालय कर्रापुर एवं मकरोनिया के शीघ्र संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन का विषय प्रमुखता से रखा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान यह भी अवगत कराया गया कि 132/33 केवी उच्च दाब विद्युत उपकेंद्र का प्राक्कलन तैयार हो चुका है और इसे शीघ्र ही विद्युत मंडल की बोर्ड बैठक में स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

विधायक  लारिया ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक मार्गदर्शन एवं संवेदनशील पहल से इन विकास कार्यों को शीघ्र गति मिलेगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा तथा नरयावली के नगरीय विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

Leave a Comment

Read More