
कमिश्नर सुचारी ने निवास और कार्यालय में किया ध्वजारोहण
देशभक्ति की भावना से कर्तव्य और सेवा करने की दिलाई प्रेरणा
सागर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त सागर संभाग अनिल सुचारी ने अपने निवास एवं कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कमिश्नर श्री सुचारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशभक्ति की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने की याद दिलाता है।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त (विकास) पीसी शर्मा, उपायुक्त राजस्व एवं भू-अभिलेख विमलेश सिंह, स्टेनो अनुराग पटेरिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त (विकास) पीसी शर्मा ने अपनी स्वरचित देशभक्ति रचना प्रस्तुत की। इसके अलावा अन्य देशभक्ति से प्रेरित गीत भी प्रस्तुत किए गए। गीतों की प्रस्तुतियों से पूरा सभागार देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने, जनसेवा को सर्वोपरि रखने तथा राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।











