
सागर। अमर क्रांतिकारी शहीद राजगुरु की जयंती पर कांग्रेस शहर सेवादल परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजगुरु के देश के प्रति त्याग, साहस और बलिदान को याद किया।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद राजगुरु का अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रप्रेम हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा देशभक्त वही है, जो राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दे।
सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू ने शहीद राजगुरु को नमन करते हुए कहा कि भारत की युवा पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरणा और शक्ति लेकर सदैव राष्ट्र निर्माण की राह पर आगे बढ़ती रहेगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू पटेल, लल्ला यादव, अन्नू घोसी, पवन, पंकज सोनी, रवि जैन, तरुण सैनी, अंकुर यादव, परख शुक्ला, राम केशरवानी, अंबिका पटेल सहित सेवादल परिवार के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











