
सागर, 05 सितंबर 2026
कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार नगर पालिका खुरई द्वारा भारी बारिश को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। नगर पालिका के अधिकारी एवं अमला संवेदनशील क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए सतर्क हैं।
बारिश के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र के तालाबों पर आवागमन एवं आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे तालाबों, नदी-नालों एवं अन्य जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। नगर पालिका द्वारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत एवं बचाव संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी तैयार रखी गई हैं।
Post Views: 38











