दिल्ली से आम आदमी पार्टी का 7 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल आया सागर पीड़ितों से की मुलाकात

दिल्ली से आम आदमी पार्टी का 7 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल आया सागर पीड़ितों से की मुलाकात

बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों की सीबीआई से जांच की मांग

पीड़ित परिवारों को 50 लाख रूपए मुआवजा दिया जाए

अवैध शराब बेचने वालो को फांसी की मांग

सागर जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुई दुखद जहरीली शराब त्रासदी में मृतकों के परिजनों से मिलने,पार्टी की और से संवेदनाएं प्रकट करने और उनको समुचित मुआबजा तथा उचित न्याय दिलाने के लिए आज मैंने कई प्रदेश पदाधिकारियों के साथ शराब त्रासदी की चपेट में आए गांवों-छापरी, गुगरा खुर्द, नौराज, बराज एवं बमुरा का दौरा कर मृतक परिवारों, उनके बच्चों, माताओं एवं पत्नियों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही जहरीली शराब की घटनाएं शासन-प्रशासन की नाकामी और भ्रष्टाचार का नतीजा हैं। आम आदमी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और दोषियों को सजा दिलाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेगी।

सागर जिले के बंडा तहसील के गांव समेत आसपास के गांवों में अवैध शराब पीने से लगभग 50 – 60 लोगों की मौतों की आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व गृह मंत्री दिल्ली सरकार ने सीबीआई से जांच की मांग की है।

आप प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया सागर जिले में शराब माफिया सक्रिय है। शहर और गांवों में हर चौराहे पर अवैध शराब मिल रही है आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों के परिजनों को 50 लाख रूपए प्रति परिवार मुआवजा दिया जाए

प्रतिनिधिमंडल में श्री कमल गुप्ता (इंदौर), श्री जितेन्द्र चौरसिया (रीवा), एड. रामकिशोर शिवहरे (जबलपुर), श्री वी.एस. राजपूत (विदिशा), श्री विक्रम लोधी (ग्वालियर) अनुराग यादव (इंदौर) शैली छाबड़ा (भोपाल) एवं आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष इंजी. डीके सिंह ,संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत, लक्ष्मीकांत राज़,जिला सचिव हृदेश पाटकर, स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी रामसेवक पवार,एस सी विंग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अहिरवार,जिला उपाध्यक्ष अमित सोनी,जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुर्मी, आरटीआई विंग जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन,जिला संयुक्त ,जिला संयुक्त सचिव नीरज लोधी,संयुक्त सचिव ज्योतिष सोनी आदि साथी शामिल रहे..


Leave a Comment

Read More