खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुस्कान रेस्टोरेंट एवं बार का किया निरीक्षण

स्वच्छता संबंधी मानकों का उल्लंघन मिलने पर पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा

सागर 14 सितंबर 2026

आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश, कमिश्नर सागर संभाग तथा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले में आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं जांच की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती शीतल सिंह द्वारा सागर स्थित अंबेडकर चौक के मुस्कान रेस्टोरेंट एवं बार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंस और पंजीकरण) विनियम, 2011 की अनुसूची-4 के भाग-1 एवं 2 में निर्धारित सामान्य स्वच्छता एवं सैनिटरी प्रथाओं से संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट एवं बार से पनीर का नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
क्रमांक 143/2623/2026 फोटो IMG

Leave a Comment

Read More