
फोर्ब्स : अरबपतियों की सूची में इस बार 31 भारतीय बढ़ गए…
पिछले साल फोर्ब्स ने जो अरबतियों की सूची जारी की थी उसमें भारत से 169 अरबति शामिल थे… इस बार 2024 की जो लिस्ट जारी हुई उसमें 200 भारतीय शामिल किए गए हैं… इन भारतीयों की कुल सम्पत्ति 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से करीब 41 फीसदी अधिक बताई गई… इन भारतीयों की सूची में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी का नाम है, जिनकी कुल सम्पत्ति 83 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई… अब अंबानी 100 अरब डॉलर के क्लब में प्रवेश कर चुके हैं… ऐसा करने वाले वे पहले एशियारी हो गए… इसके बाद गौतम अडानी व अन्य का नाम आता है…
ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर लोग
मुकेश अंबानी- नेट वर्थ 116 अरब डॉलर
गौतम अदाणी- कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर
शिव नादर- कुल संपत्ति 36.9 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल- नेट वर्थ 33.5 अरब डॉलर
दिलीप सांघवी- नेट वर्थ 26.7 अरब डॉलर
साइरस पूनावाला- कुल संपत्ति 21.3 अरब डॉलर
कुशल पाल सिंह- नेट वर्थ 20.9 अरब डॉलर
कुमार बिड़ला – कुल संपत्ति 19.7 अरब डॉलर
राधाकिशन दमानी- कुल संपत्ति 17.6 अरब डॉलर
लक्ष्मी मित्तल- कुल संपत्ति 16.4 अरब डॉलर











