लोकसभा चुनाव को लेकर सुरखी मंडल की ली मंत्री राजपूत ने बैठक लोकसभा प्रत्याशी को जिताने के लिए सुरखी में किया जनसंपर्क

लोकसभा चुनाव को लेकर सुरखी मंडल की ली मंत्री  राजपूत ने बैठक
लोकसभा प्रत्याशी को जिताने के लिए सुरखी में किया जनसंपर्क

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

बूथ की जीत कार्यकर्ता के मान सम्मान की जीत होती है: गोविंद सिंह राजपूत सागर दिनांक 04 अप्रैल 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सुरखी मंडल में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरूवार को सुरखी मंडल की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव हर वर्ग का विकास किया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का नाम विश्व में अपने शिखर पर पहुंचा है। कांग्रेस के पास कोई लक्ष्य नहीं है। भाजपा ने जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को लाभांवित किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े को सुरखी विधानसभा से ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर सुरखी विधानसभा का नाम रोशन करना है। श्री राजपूत ने बैठक में आये सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर काम करें क्योंकि बूथ ही वह इकाई है जिसके माध्यम से पूरा चुनाव जीता जा सकता है। बूथ की जीत कार्यकर्ता के मान सम्मान की जीत होती है, इसलिए अपने बूथ पर मेहनत करें। 370 से अधिक मत लेकर 400 पार सीट जीतकर हमें नया कीर्तिमान स्थापित करना है। यह हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि लोग तुलना करके देख सकते हैं भाजपा ने क्या किया है। हर व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाया है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से अधिक आवास, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली बहना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधारा है। हम सब मोदी का परिवार हैं और अपने परिवार को मजबूत करने के लिए आप सभी दिन रात मेंहनत करें और हमारी लोकसभा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े को सुरखी से भारी बहुमतों से विजयी बनायें।

सुरखी में किया मंत्री राजपूत ने जनसंपर्क
लोकसभा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े को विजयी बनाने की अपील के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित बैठक में आये सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सुरखी में जनसंपर्क किया एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े को भारी बहुमतों से विजयी बनायें।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
सुरखी मंडल की बैठक के दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये सभी नये सदस्यों का गमछा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से सरपंच इंद्रराज सिंह, शेखर कुर्मी, रामक्रेश कुर्मी, रंजन कुर्मी, ग्या कुर्मी, मोहन लोधी, धर्मेन्द्र कुर्मी, राकेश कुर्मी, हल्ले कुर्मी, सोनू कुर्मी, अनिल कुर्मी, राजेश ठाकुर, सौरभ कुर्मी, हेमंत कुर्मी, मुकेश कुर्मी ने अपने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता लेते हुए क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। सुरखी मंडल की बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुरखी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र पाठक, डॉ. सुखदेव मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह भोले राजा, सरमन सिंह, अरविंद सिंह टिंकू राजा, देवेन्द्र पप्पू फुस्केले, ओमकार सिंह, बहादुर सिंह सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More