
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अशोकनगर,मुंगावली पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में जनसंपर्क किया
सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से गुना संसदीय क्षेत्र अंतर्गत अशोकनगर एवं मुंगावली विधानसभा में पहुंचकर जनसंपर्क किया एवं सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होकर सभी से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का अशोकनगर एवं मुंगावली विधानसभा में अच्छा प्रभाव है वह वर्ष 2020 के अशोकनगर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी थे,एवं 2017 के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में सक्रिय रूप से सम्मिलित थे। उन्होंने अशोकनगर विधानसभा में जैन समाज एवं व्यापारियो बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में समर्थन और मतदान करने की अपील की यहां उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठक को भी संबोधित किया,इसके बाद उन्होंने मुंगावली पहुंचकर वहां की के जैन समाज की बैठक ली और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन की अपील की,इस दौरान समाज ने उनका सम्मान किया और उन्हें आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी यहां से भारी मतों से विजयी होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी,लड्डूराम कोरी,नगर पालिका अध्यक्ष नीरज जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जैन, अशोक कुमार जैन,मुंगावली से समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंघई,महेंद्र जैन,राजू जैन,पवन सिंघई सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।











