बूथ केंद्रों को मजबूत करे, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता: शैलेंद्र जैन विधायक

बूथ केंद्रों को मजबूत करे, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता: शैलेंद्र जैन विधायक

बूथ विजय अभियान एवं लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षा की

सागर.

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को धर्माश्री स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण
बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए बूथ विजय अभियान एवं लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षा की। वहीं 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस पर इस अभियान को शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य दिया। विधायक जैन ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा के सभी 48 बूथ केंद्रों पर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमे उस बूथ केंद्र के सभी बूथ के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे और एक प्रवासी कार्यकर्ता उस सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। इन सम्मेलनों में समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों गणमान्य नागरिकों की सदस्यता कराएं। जिसका लाभ हम सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में मिले। इसके साथ ही भाजपा के विचार परिवारों से सतत संपर्क बनाकर रखे। सभी कार्यकर्ता आपने आपने बूथ केंद्रों को मजबूत करें। वहीं मतदाताओं से सतत संपर्क करें, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इस अवसर पर मुख्य रूप से निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, रामकुमार साहू, नितिन बंटी शर्मा, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, रीतेश मिश्रा, यश अग्रवाल, संध्या भार्गव, नरेंद्र अहिरवार, विकास केसरवानी, निखिल अहिरवार, राकेश लारिया, शरद मोहन दुबे, राहुल नामदेव, अंशुल हर्षे, आकाश प्रजापति, रामेश्वर नामदेव, मीरा चौबे, सुनीता रैकवार, जय श्री चढार, चेतराम अहिरवार, यशवंत चौधरी, गरीबदास जाटव, सोना कन्हई पटेल, शिरीष सिंह, मनोज चौरसिया, कमल चौरसिया, राजू घोसी, रिंकू राज, दीपक लोधी, प्रह्लाद पटेल, नर्मदा पटेल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More