
सागर लोकसभा क्षेत्र की इंडिया गठबंधन की बैठक 15 अप्रैल को
सागर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण बुंदेला गुड्डू राजा के समर्थन में इंडिया गठबंधन के अंतर्गत आने वाले समस्त राजनीतिक दलों की क्षेत्रीय अध्यक्षों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक गठबंधन के सागर लोकसभा समन्वयक रमाकांत यादव प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने आमंत्रित की है।
बैठक भोपाल रोड लेदहरा नाका बस स्टैंड के सामने लोकसभा सागर के मुख्य कार्यालय में शाम 4:00 बजे आरंभ होगी जिसमें ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी अविनाश भार्गव पार्टी प्रत्याशी चंद्रभूषण बुंदेला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ग्रामीण कांग्रेस सचिव पीपी नायक शहर कांग्रेस सचिव चक्रेश सिंघई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युवक कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।











