मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ली सीहोरा में शक्ति केंद्र की बैठकहर कार्यकर्ता को अपनी पोलिंग पर मेहनत करनी है :गोविंद सिंह राजपूत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ली सीहोरा में शक्ति केंद्र की बैठक
हर कार्यकर्ता को अपनी पोलिंग पर मेहनत करनी है :गोविंद सिंह राजपूत
सागर दिनांक 14 अप्रैल 2024:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोरा में शक्ति केंद्र की बैठक ली जिसमें उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने पोलिंग पर मेहनत करनी है ताकि लोकसभा चुनाव में हम अपनी प्रत्याशी बहन डॉ लता खेड़े को भारी मतों से विजय बना सके हर बूथ पर 370 से अधिक मत प्राप्त कर पूरे देश में 400 पर सीट लाकर जीत का नया इतिहास रचे विकसित भारत के लिए, भाजपा को मजबूत करने के लिए ,हम सबको मेहनत करनी है अधिक से अधिक मतदान करना है  राजपूत ने कार्यकर्ताओं का पदाधिकारी का आवाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारी में लग जाए क्योंकि यह चुनाव प्रत्याशी का नहीं हर कार्यकर्ता का है शक्ति केंद्र की बैठक के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने भाजपा की सदस्यता ली।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल कुर्मी डॉ वीरेंद्र पाठक ,महेंद्र राय पूर्व विधायक सोना बाई,राकेश दुबे, सुरेंद्र राय ,अनुसूचित जाति अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार,देवेंद्र पप्पू फुसकेले सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More