समृद्ध व विकसित भारत की गारंटी है भाजपा का संकल्प पत्र- पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह

समृद्ध व विकसित भारत की गारंटी है भाजपा का संकल्प पत्र- पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह

सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने भाजपा के संकल्प पत्र को ’मोदी की गारंटी’ और स्वर्णिम भारत की सुनहरी तस्वीर बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी किया गया संकल्प पत्र देश के हर वर्ग की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला है।

पूर्व मंत्री  सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी की गारंटी इस संकल्प पत्र के पूरे होने पर मोहर लगा देती है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में देश के हर वर्ग छोटे, मध्यम और उच्च वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाने की प्रतिबद्धता भाजपा ने दर्शायी है। गरीब, वंचित, महिला युवा, किसान, छोटे उद्यमी, श्रमिक, कर्मचारी वर्ग सभी का जीवन स्तर संवारने का संकल्प भी इसमें दिखाई देता है। इनके साथ ही प्रत्येक देशवासी की सुरक्षा की गारंटी प्रधानमंत्री  मोदी ने ली है। वहीं राष्ट्र की सीमाओं का सुदृढ़ीकरण, आधुनिकीकरण के साथ कल-कारखानों का बेहतर नेटवर्क, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूती की तस्वीर भी इसमें पेश की गई है।  मोदी की गारंटी निश्चित रूप से इन संकल्पों को साकार रूप प्रदान करेगी। भारत अपने पुराने वैभव को सहेजते हुए नई-नई तकनीक को अपनाकर एक बार फिर विश्व के लिए एक आदर्श बनेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प और प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी हर भारतीय को गौरव से भरने वाले साबित होंगे।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः-14/04/2024

Leave a Comment

Read More