काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे कृति-रणवीर, बाबा की भक्ति में लीन नजर आए स्टार्स

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे कृति-रणवीर, बाबा की भक्ति में लीन नजर आए स्टार्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर रणवीर सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे और उन्होंने वहां कशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी की| इस दौरान स्टार्स को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गयी|

बॉलीवुड : बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर भक्ति में डूबे रणवीर सिंह और

बाबा की भक्ति में लीन नजर आये स्टार्स
कृति सेनन और रणवीर सिंह दोनों ही बाबा की भक्ति में लीन नजर आये| कृति सेनन ने पीले रंग का सूट फना हुआ था| तो वहीं रणवीर सिंह ने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ था| इस दौरान रणवीर सिंह के माथे पर भस्म भी लगाई थी| दोनों स्टार्स का माकला पहनाकर स्वागत किया गया था|

इस मौके पर रणवीर सिंह अपने नए लुक में भी नजर आए| रणवीर लंबे बाल वाले लुक ममे नजर आए, वहीं कृति सिंपल अवतार में नजर आईं| दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचाया गया| जब दोनों वहां पहुंचे तो फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब नज़र आए|

रणवीर सिंह आने वाले दिनों में बैजु बावरा, डॉन 3 और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे| इसमें रणवीर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट डॉन 3 है| शाहरुख की डॉन फ्रैंचाइज़ी में रणवीर सिंह की एंट्री हुई है| उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है|

वहीं कृति तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और क्रू में नजर आईं थी| दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है|

Leave a Comment

Read More