
सागर। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के उद्देश्य से सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी निरंतर सागर संसदीय क्षेत्र में सांसद प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी तारतम्य में सोमवार को श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी ने डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड में श्री राजू बेगी जी के निवास पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया एवं नेपाल पैलेस से पीडब्ल्यूडी ऑफिस तहसीली चौराहा क्षेत्र में जनसंपर्क किया तथा नागरिकों से भाजपा को वोट देने की अपील कर, भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की बात कही। इस दौरान महापौर संगीता सुशील तिवारी ने स्थानीय मंदिर में जवारो के दर्शन कर जगतजननी देवी मां का आशीर्वाद भी लिया। जनसंपर्क के दौरान महापौर तिवारी के साथ पूर्व पार्षद हर्षवर्धन चौबे पार्षद प्रतिनिधि कनई पटेल, पार्षद रानी अहिरवार राजीव सोनी रिशांक तिवारी कृपाल सिंह ठाकुर राजू बेगी भानु राजपूत शुभम नामदेव केके मिश्रा विकास शर्मा लक्ष्मण साहू उषा पटेल वैभव यादव विजय विश्वकर्मा राजू ठाकुर अनिल रजक धर्मेंद्र ठाकुर टिंकल सैनी गणेश सेन टिंकू साहू प्रज्जवल भारद्वाज अमित रावत मनोज रैकवार जी, देवाशीष दुबे शुभम सागर रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।











