
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शक्ति केंद्र पीपरा तथा जलंधर में ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बैठक
कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है :गोविंद सिंह राजपूत
सागर दिनांक 15 अप्रैल 2024:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लगातार कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं इसी कार्यक्रम में सोमवार को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शक्ति केंद्र पीपरा तथा जलंधर में शक्ति केंद्र प्रभारी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली ।बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की नींव है जिसके दम पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है इन्हीं कार्यकर्ताओं की दम पर हम हर बूथ पर 370 से अधिक मत प्राप्त करके देश में 400 से अधिक सीटें लाकर जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े हम सब के बीच की प्रत्याशी हैं जो की पंच से लेकर प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं जिसके कारण उन्हें लोगों की हर समस्या का अनुभव है और वह लोगों की हर समस्या को हल करेंगे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने सागर आए हैं ऐसे में हमें अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने हैं श्री राजपूत ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लाभार्थियों ,नव युवाओं, नव मतदाताओं तथा गांव के वरिष्ठ जनों से मिले और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें हमारे कार्यकर्ताओं को अपना क्षेत्र छोड़कर कहीं भी बाहर नहीं जाना है इसलिए सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करें बैठक के दौरान भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होकर जलंधर के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी ने मंत्री श्री राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेते हुए क्षेत्र में विकास का संकल्प लिया ।
बैठक के पश्चात मंत्री श्री राजपूत ने जलंधर में मां ज्वाला माई जी के दर्शन करते हुए क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की एवं सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सिहोरा मंडल अध्यक्ष कमल पटेल,डॉक्टर सुखदेव मिश्र, शैलेंद्र श्रीवास्तव, राम यादव, अजब सिंह यादव ,अनिल श्रीवास्तव सेहत शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











