
कुरवाई जिला पंचायत सदस्य मोहर सिंह दांगी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ली
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा में शामिल हुए कुरवाई के कांग्रेस नेता मोहर सिंह दांगी
सागर। विदिशा जिले के कुरवाई से जिला पंचायत सदस्य मोहर सिंह दांगी ने कांग्रेस छोड़ कर पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह के समक्ष सागर कार्यालय पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर मोहर सिंह दांगी का भाजपा में स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मोहर सिंह दांगी से आग्रह किया कि वे लोकसभा चुनाव में सागर व विदिशा लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में सघन अभियान चला कर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व डॉ. लता वानखेड़े के पक्ष में मोर्चा संभालें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए परिश्रम के साथ क्षेत्र में कार्य करें।
इस अवसर पर दांगी क्षत्रिय समाज के प्रदेश महामंत्री तिलक सिंह दांगी, प्रदेश संगठन मंत्री हेमन्त सिंह दांगी, कुलदीप सिंह दांगी उपस्थित थे।
मीडिया कार्यालय
दिनांकः-17/04/2024











