आज सिरोंज आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम स्थल निरीक्षण

आज सिरोंज आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम स्थल निरीक्षण

सागर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 2 मई को सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रवास कार्यक्रम से पूर्व बुधवार को भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह सिरोंज पहुंचे जहां उन्होंने आम सभा की तैयारियों के संदर्भ में आपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी गणों के साथ बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की साथ ही डॉ.महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को भव्यता पूर्वक सफल बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। तत्पश्चात प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी,विदिशा संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह,लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश चतुर्वेदी,लोकसभा संयोजक प्रभुदयाल पटेल,सह संयोजक श्याम तिवारी,जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन,विधायक उमाकांत शर्मा,हरी सप्रे,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन भाजपा नेता डॉ.अनिल तिवारी सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

बूथ अध्यक्ष,बूथ समिति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता पहुचेंगे सिरोंज राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए:–गौरव सिरोठिया

सागर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 मई को सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि 2 मई को दोपहर 03 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मान.जगत प्रकाश नड्डा जी सिरोंज के नया बस स्टैंड पर विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।सिरोंज आगमन पर मान.राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के स्वागत के लिए लोकसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष,बूथ समिति सदस्य गण,पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण पहुचेंगे। जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से समय के पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया हैं।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Leave a Comment

Read More