मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा भाजपा मीडिया विभाग:–दुर्गेश केशवानी

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा भाजपा मीडिया विभाग:–दुर्गेश केशवानी

सागर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सागर लोकसभा प्रभारी दुर्गेश केशवानी शुक्रवार को सागर प्रवास पर रहें प्रवास के दौरान श्री केशवानी लोकसभा चुनाव मीडिया सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया विभाग का अवलोकन कर पार्टी के मीडिया संबंधी कार्यों की समीक्षा की आगमी कार्यक्रमों हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री केशवानी ने कहा की आगमी 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान किया जायेगा। शत प्रतिशत मतदान के लिए भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे रहे। यह सभी कार्यक्रम जन जन तक पहुंचे जिसमें मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हैं मीडिया विभाग सक्रियता के साथ वरिष्ठ नेतृत्व,जनप्रतिनिधि,पदाधिकारियों के विचार व अपील को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएं ताकि आम जन उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागिता करें। इस दौरान विधायक इंजी.प्रदीप लारिया,प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,कार्यालय मंत्री हेमंत जी उपस्थित रहें।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Leave a Comment

Read More