
सजग और सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र के सबसे बड़े रक्षक हैं सभी मतदाता आवश्यक रूप से मतदान करें:–गौरव सिरोठिया
सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने मंगलवार को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं से आव्हान करते हुए कहा कि सजग और सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र के सबसे बड़े रक्षक हैं मतदाता भाई-बहन मंगलवार को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक वोट करके अपनी इस भूमिका को सार्थक करें।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को सागर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी नागरिक लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति आस्था और विश्वास रखते आए हैं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और लोकसभा क्षेत्र के मतदाता भाई-बहन इसमें विचारपूर्वक तथा निर्भीक होकर भागीदारी करें और अपने वोट से लोकतंत्र को ताकत दें।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
(श्रीकांत जैन)
जिलामीडिया प्रभारी











