
स्वस्थ, सशक्त ,समृद्ध भारत के लिए करें मतदान:गोविंद सिंह राजपूत
लोकसभा चुनाव के मतदान दिवस पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत के साथ अपने पैतृक ग्राम जेरई के बूथ क्रमांक 34पर मतदान किया। मंत्री श्री राजपूत ने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ, सशक्त और भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए आप सभी मतदान करें एवं अपने ईष्ट, मित्रों, परिजनों से भी मतदान करने का आग्रह करें लोकतंत्र का यह महापर्व है अपना मत देकर मजबूत लोकतंत्र और विकसित भारत में अपना योगदान दें।
Post Views: 460











