प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर मतदाताओं ने भरोसा जताया- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर मतदाताओं ने भरोसा जताया- पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह

खुरई क्षेत्र में अच्छे मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया

खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी पर मतदाताओं के विश्वास के चलते जनता ने मतदान प्रक्रिया में उत्साह दिखाया है। अच्छे प्रतिशत के साथ मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के लिए पूर्व मंत्री  सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने खुरई के चंद्रशेखर वार्ड मतदान केंद्र क्रमांक 34 में मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपने अधिकार और कर्तव्य का सदुपयोग किया । मतदान करने के पश्चात मतदाताओं से भेंट की और श्री देव पुराने हनुमान जी मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। इसके पश्चात पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर दौरा करने निकले। हर जगह मतदान प्रतिशत की जानकारी ली और फिर बूथ समिति सदस्यों कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को प्रेरित करने भेजा। पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह मालथौन पहुंचे सखी/महिला संचालित मतदान केंद्र में लाडली बहिनें भारी संख्या में मतदान के लिए उमड़ीं। बहिनों ने पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह से भेंट की और महिला मतदाताओं की सक्रियता की उत्साहपूर्वक जानकारी दी।

मतदान के आरंभ से ही  सिंह क्षेत्र का सतत भ्रमण और मतदान के आखिरी पहर तक क्षेत्र में सक्रिय रहे। वे खुरई , मालथौन, बरोदिया कलां, बांदरी भाजपा मंडलों के तकरीबन सभी पोलिंग बूथों पर पहुंचे। मतदाताओं से स्वयं भी संपर्क में रहे और कार्यकर्ताओं की मैदानी फौज को लगातार उत्साहित कर सक्रिय रखा। दूरस्थ ग्रामों में अपने बीच देख कर युवाओं ने अपने प्रिय नेता के साथ सेल्फी ली।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह अपराह्न 3 बजे रजवांस से खुरई मार्ग पर स्थित ग्राम मुड़िया के मतदान केन्द्र पर पहुंचे, यहां वे मीडियाकर्मियों से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस सबसे बड़े यज्ञ में सबको अपनी एख एक आहुति देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के लिए बेहद लगाव है। कड़ी धूप भी मतदाताओं को रोक नहीं सकी। हमारे कार्यकर्ताओं ने पेयजल, छाया आदि की व्यवस्था में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी को लोग तीसरी बार प्रधानमंत्री बने देखना चाहते हैं, क्योंकि जनता को मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास है। इस लिए उत्साह होना स्वाभाविक है। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियां, विकास की योजनाएं, सबका साथ सबका विकास का मंत्र और दस साल की उपलब्धियां अपने आप में एक प्रेरक तत्व रही हैं जिससे हमारे क्षेत्र में अच्छा मतदान हुआ है। हमने खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की इन सभी नीतियों के सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन के प्रयास किए हैं और नतीजा आपके सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारी अंतर से चुनाव जीतने जा रही है।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः-07/05/2024

Leave a Comment

Read More