देवरी पुलिस को बड़ी सफलता 18 पेटी अवैध शराब जप्त की

देवरी पुलिस को बड़ी सफलता 18 पेटी अवैध शराब जप्त की

पुलिस को बड़ी सफलता मिली  पुलिस अधीक्षक  एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शहर के द्वारा जुआ सट्टा अवैध शराब अवैध हथियारों की धड़पकड़ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो पुलिस अधीक्षक सागर के दिशा निर्देश में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के निदेशक में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित डोंगरे थाना प्रभारी देवरी सागर के नेतृत्व में उनि अनिल कुजूर आर 245 मनीष तिवारी आर 258 आशीष गौतम आर 984 लव कुश की टीम बनाई गई आज दिनांक 10 /5/ 24 को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि एक ग्रे रंग की मारुति स्विफ्ट कार में कुछ लोग अवैध शराब भरकर सागर तरफ से देवरी तरफ बेचने के लिए आ रहे थे जो सूचना की जानकारी करने हेतु मय स्टाफ के संदिग्ध कार तलाश हेतु ग्राम चीमाढाना फोर लाइन रवाना होकर फोर लाइन पर वाहन चेकिंग किया गया इसी दौरान चेकिंग के समय एक ग्रे रंग की मारुति स्विफ्ट कार सागर तरफ से आती दिखाई जिससे स्टाफ की सहायता से सावधानी पूर्वक रोका गया और गाड़ी का नंबर देखा तो गाड़ी में आगे पीछे नंबर प्लेट पर एमपी 13 सीडी 4703 लिखा था वक्त गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे मिले जो व्यक्ति से उनका नाम पूछा गया तो गाड़ी चलाने वाले ने अपना नाम राजाराम विश्वकर्मा उम्र 26 साल निवासी ग्राम शंकरगढ़ तिगडडा शाहगढ़ एवं आगे की सीट पर ड्राइवर के बाजू में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नीलेश पिता राजाराम रैकवार उम्र 27 साल निवासी शंकरगढ़ तिगडा का होना बताया वाहन को चेक किया तो बीच की सीट और गाड़ी के डिग्गी में पीछे एक तरफ शराब की पेटी खाकी रंग के कार्टून में जिसमें 18 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 50 पाव देसी शराब राखी मिली शराब के कुल 900 पाव कुल 162 लीटर कीमत करीब ₹90000 तथा वाहन स्विफ्ट कर एमपी 13 सीडी 4703 कीमत लगभग ₹300000 शराब तथा वाहन सहित कुल 390000 का मिला शराब परिवहन करने वाले दोनों व्यक्तियों से अत्यधिक मात्रा में शराब रखने का लायसेंस पूछा जो नहीं मिला होना बताया तो उन व्यक्तियों का कृत्य धारा 34 /2 आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने अपराध से शराब एवं परिवहन कर जप्त कार्यवाही की जाकर आरोपियों के वृद्ध अपराध क्रमांक 250 /24 धारा 34/2 आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रोहित अनिल कुजूर आर 245 मनीष तिवारी आर 258 आशीष गौतम आर 984 लव कुश की विशेष भूमिका रही

Leave a Comment

Read More