
विधायक शैलेंद्र जैन ने गढ़ाकोटा पहुंचकर लिया मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज का आशीर्वाद
शंका समाधान के दौरान प्रश्न भी पूछा
सागर.
संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, गुणायतन प्रणेता, भावना योग प्रवर्तक शंका समाधान के जनक परम पूज्य मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज जी का मंगल प्रवेश गढ़ाकोटा में हुआ है। उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शनिवार को विधायक शैलेंद्र जैन गढ़ाकोटा पहुंचे। इस दौरान समाज के सुरेंद्र जैन मालथौन समेत अन्य समाजजन भी उपस्थित रहे।
शंका समाधान के क्रम में विधायक शैलेंद्र जैन ने मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज से प्रश्न पूछा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मतदान सबसे अहम है, लेकिन लोगों कि रुचि अब मतदान करने में कम होती नजर आ रही है। कृपया शंका का समाधान करते हुए मार्ग प्रदर्शित करें।
मुनिश्री ने उनकी शंका का समाधान करते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र की नींव मतदान करने से ही रखी जा सकती है। लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। आपका एक मत देश के भविष्य को निर्धारित करेगा। अक्सर लोग मतदान करने के लिए नहीं जाते हैं, जो उचित नहीं है। आप भी लोकतंत्र का हिस्सा बने और गर्व के साथ अपने मत का उपयोग करें।
0000000000











