भव्य उद्घाटन समारोह के साथ श्रमणसंस्कृति शिक्षण शिविर प्रारंभ

भव्य उद्घाटन समारोह के साथ श्रमणसंस्कृति शिक्षण शिविर प्रारंभ।। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वाधान में दिनांक 11मई से 19 मई तक आयोजित संस्कार शिक्षण शिविरों का आज से प्रारंभ हो गया है। परम पूज्य आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज के उपकार महोतसव के रूप में आयोजित यह शिक्षण शिवर संपूर्ण सागर क्षेत्रीय दिगंबर जैन मंदिरों में एक साथ आयोजित किये जा रहे हैं। शिक्षण शिविर के सागर क्षेत्रीय प्रभारी डॉक्टर आशीष जैन आचार्य शाहगढ़ ने बताया की भव्य उद्घाटन समारोह के साथ सागर क्षेत्र के 51 दिगंबर जैन मंदिरों में श्रमण संस्कृति शिक्षण शिविरों का प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें 21 मंदिर सागर नगर के भी शामिल हैं ।आयोजन में सम्मिलित श्री बालक हिल व्यू कॉलोनी मंदिर,गौराबाई जी मंदिर कटरा, वर्णी कॉलोनी, बाहुबली कॉलोनी, अंकुर कॉलोनी, नेहा नगर, शनीचरी, तिलकगंज,बीच का मंदिर , रामपुरा वार्ड, लिंक रोड ,पठा मंदिर, पगारा रोड ,शास्त्री वार्ड, उदासीन आश्रम, पायगा,गोपालगंज, दीनदयाल नगर, भाग्योदय तीर्थ, गीतांजलि ग्रीन सिटी आदि मंदिर सम्मिलित किए गए हैं।संस्थान के लगभग 130 स्नातक विद्वानों एवं सुधा सागर छात्रावास की विदुषी बहनों के द्वारा संपूर्ण सागर क्षेत्रीय दिगंबर जैन समाज में धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों की शिक्षा विभिन्न विषयों के माध्यम से प्रदान की जा रही है। शिक्षण कार्य के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों में भक्ति, पूजन एवं अभिषेक की विधि भी सामूहिक रूप से सिखाई जा रही है। शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र के माध्यम से मंगलाचरण, आचार्य विद्यासागर जी महाराज, नवाचार्य समयसागर जी महाराज, एवं परम पूज्य निर्यापक संत सुधा सागर जी महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ मंगल कलश की स्थापना प्रत्येक स्थान पर की गई है। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों की कक्षाएं सुबह एवं शाम को ही संचालित की जा रही हैं। नैतिक मूल्यों पर शिक्षाओं के साथ-साथ बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर शिक्षण को प्रभावी एवं रोचक बनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच वर्ष के बालक से लेकर वृद्धजन भी उत्साह पूर्वक शिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं । सांयकालीन आरती, प्रवचन, एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी शिक्षण शिविर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बालक हिल व्यू कॉलोनी में चित्र अनावरण समस्त प्रबंधकारिणी , संरक्षकगण ,पाठशाला परिवार के साथ पंडित प्रकाश चंद जी एडवोकेट अरविंद रवि जी ने किया। दीप प्रज्जवलन -श्रीमती सुनीता -डॉ.अमर जैन के साथ पाठशाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं महिला वर्ग ने किया ।मंगलाचरण- कुमारी महिमा ,प्राची एवं प्रिया जी ने किया ।बालक हिल व्यू कॉलोनी श्री शांतिनाथ मंदिर शिविर केसबल संचालन हेतु स्थानीय मुख्य संयोजक आलोक जैन, संयोजक पंडित प्रकाश जैन सुरेंद्र जैन प्राचार्य, सहसंयोजक श्रीमती सपना, श्रीमती रश्मि, श्रीमती ममता जैन नियुक्त किए गए।

Leave a Comment

Read More