सागर सेवादल परिवार महरौनी सभा में हुआ सम्मिलित

सागर सेवादल परिवार महरौनी सभा में हुआ सम्मिलित

__________
सागर/15.05.2024

झांसी ललितपुर लोकसभा के कांग्रेस पार्टी/इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह महरौनी पहुंचे जहां उनने जनसभा को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
नर्मदापुरम लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजू शर्मा भी जनसभा में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सागर से भी सेवादल परिवार के सदस्य ही महरौनी पहुंचे जहां उन्होंने दिग्विजय सिंह का स्वागत कर उनका अभिवादन किया।
सेवादल से शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे, ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,आनंद हेला,लल्ला यादव,राकेश जैन आदि सभा के लिये महरौनी पहुंचे।

Leave a Comment

Read More