
सभी को सादर जिनेंद्र
????????????????????????
महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा, क्षेत्र क्रमांक 10
महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा ने अपना शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न किया।
सबसे पहले समस्त पदाधिकारी एवं शाखा की सभी वीरांगनाओं ने महावीर प्रार्थना का पाठ किया।
तत्पश्चात हमारी संचालनकरता वीरांगना किरण जैन ने समस्त पदाधिकारी को मंचासीन कराया।
इसके बाद अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया।
वीरांगना पियूष जैन के द्वारा मंगलाचरण किया गया।
इसके बाद अध्यक्ष वीरांगना रितु जैन के द्वारा वर्ष भर में जो भी कार्यक्रम किए हैं उनके बारे में बताया गया।
सचिव वीरांगना शालिनी बजाज जी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का सम्मान किया और उनका परिचय दिया
तदुपरांत शाखा की सभी वीरांगनाओं द्वारा सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो का तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया जी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ओर सभी वीरांगनाओं को शपथ दिलवाई।
सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो ने अपने-अपने विचारों द्वारा शाखा की वीरांगनाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने मार्गदर्शन के द्वारा हम लोगों को बताया कि किस तरह से हमें अपनी शाखा के कार्यों को आगे बढ़ाना है और एक बार पुनः शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड दिलवाना है।
राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय कमलेंद्र भाई साहब जी ने बताया कि पूरे विश्व में किस तरह से जैन धर्म की एक अलग ही पहचान बनी हुई है आज हम कहीं भी जाते हैं तो हमें किसी भी धर्म के लोगों का भोजन स्पेशल रूप से नहीं मिलता। जबकि हम देश में कहीं भी जाएं और अगर हम कहेंगे कि हमें जैन भोजन चाहिए तो हमें जैन थाली उपलब्ध हो जाती है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है की सभी जगह हमें अपनी संस्कृति और अपने खान-पान से पहचान लिया जाता है कि हम जैन हैं।
आदरणीय मनोज जैन सक्सेस ने भी कहा कि हमारी नेहा नगर की महिला जैन मिलन शाखा बहुत अच्छे से कार्य कर रही है।
आदरणीय मनोज जैन सक्सेस हमारी शाखा का सहयोग करते रहते हैं, जिसके लिए हम सभी लोग उनका आभार मानते हैं।
कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन के द्वारा सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार प्रदर्शित किया गया।
संरक्षिका वीरांगना किरण जैन ने बहुत ही अच्छे तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया।
हमारे इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री अति वीर कमलेंद्र जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया जी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन शक्कर जी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष आदरणीय प्रमोद भाई जी, आदरणीय मनोज जैन जी सक्सेस, क्षेत्रीय चेयरपर्सन अति वीरांगना मंजू सतभैया जी, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन जी ,क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन जी, संरक्षिका वीरांगना किरण जैन जी, अध्यक्ष वीरांगना रितु जैन जी, सचिव वीरांगना शालिनी बजाज जी, कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन जी, प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन जी एवं शाखा की समस्त वीरांगनाएं शामिल हुई।











