
धामोनी बाले बाबा का तीन दिवसीय उर्स प्रारम्भ।
बाबा की दरगाह पर पेश की गई संदली चादर।
आज शनिवार की रात होगा कव्वाली प्रोग्राम का हुआ उद्घाटन।
तमाम रात चलेगा कव्वालियों का मुकाबला।
कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इश्हाक बली शामी उर्फ बाबा बालजति शाह रह.अलैह धामौनी वाले बाबा के 17 से 19 मई तक होने वाले तीन दिवसीय सालाना उर्स के पहले दिन शुक्रवार को बाद नमाज जुमा के धामौनी दरगाह प्रबंध कमेटी,उर्स कमेटी और बाबा के श्रद्धालुओं और अकीदतमंदो के द्वारा पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ बाबा की दरगाह पर संदली चादर पेश की जाकर नाते पाक, सलाम पेश किया जाकर तबर्रुख ( प्रसादि ) का वितरण किया गया। संदली चादर सदर बाजार 12 मुहाल चौराहे प्रारम्भ हुई जो सदर क्षेत्र में भृमण कर दरगाह शरीफ धामोनी के लिए रवाना हुई।बाबा की दरगाह पर संदली चादर पेश होने के साथ ही तीन दिवसीय सालाना उर्स प्रारम्भ हुआ और बाद नमाज इशा मीलाद शरीफ हुई। दरगाह प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धामौनी वाले बाबा का सालाना उर्स का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं उर्स कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। आज 18 मई शनिवार को रात 09 बजे कब्बाली प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथिगण एवं उद्घाटनकर्ता, विशेष आमंत्रित अतिथिगणों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जावेगा। उद्घाटन कार्यक्रम उपरांत हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल उमर दराज साबरी कब्बाल पार्टी बिजनौर उ.प्र.और नाजिम ताज साबरी कब्बाल पार्टी कलियर शरीफ के बीच तमाम रात कब्बाली और गजलों का शानदार मुकाबला होगा। उर्स कमेटी के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी एवं दरगाह प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष काजी खान बहादुर आदि ने बाबा के श्रद्धालुओं से उर्स में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर उर्स आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।इस अवसर पर धामौनी दरगाह प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित एडिशनल एस. पी,एस.डी.ओ.पी.बन्डा, तहसीलदार बन्डा, सी.एम.ओ नपा. बन्डा, ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर बन्डा, बहरोल एवं शाहगढ़ थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।











