भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर की सुखद शुरुआत सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी और

सागर। पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक  भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर की सुखद शुरुआत सागर महापौर  संगीता सुशील तिवारी और उनके परिवारजनों के रक्तदान से आरंभ हुई। महापौर  संगीता तिवारी ने तो रक्तदान किया ही, उनके साथ आए पुत्र सूर्यांश तिवारी,पुत्रवधु प्रीति तिवारी, भतीजे रिशांक तिवारी ने रक्तदान किया। पार्षद नईम खान और मधुकर शाह वार्ड से अनीता पटैल ने रक्तदान किया। इसके बाद से दीपाली होटल परिसर में रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान का क्रम जारी है। रक्तदान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपूर्ण चिकित्सकीय व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

Read More