कांग्रेसजनों ने सागर जिले में किसानों को अमानक स्तर का बीज वितरण की जांच की मांग को लेकर सम्भाग कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन।

कांग्रेसजनों ने सागर जिले में किसानों को अमानक स्तर का बीज वितरण की जांच की मांग को लेकर सम्भाग कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन।

बीज वितरण में नियम/निर्देशों का हुआ उल्लंघन……..सुरेन्द्र चौधरी

सागर / सागर जिले में कृषि विभाग द्वारा किसानों को बोनी होने के बाद अमानक स्तर का बीज वितरण कर बरती गईं अनियमित्त्ताओं एवं भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही किये जानें कि मांग को लेकर बुधवार को मध्य प्रदेश शासन के कृषि एवं सहकारिता पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सागर संभाग के कमिश्नर व्ही एस रावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संभाग कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन में पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन एवं तिलहन कार्यक्रम अंतर्गत किसानों को उड़द और सोयाबीन के बीज वितरण करने के निर्देश दिए हैं। सागर जिले में सोयाबीन और उड़द के बीज का वितरण फसल की बौनी के हो जाने के बाद किसानों को वितरित करने से उक्त निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कहा कि जो बीज के सैंपल अंकुरित नहीं होते उन्हे फ़सल की बौनी के बाद साठ गांठ कर किसानों को बांटा गया है जिसमे भ्रष्टाचार होने का अंदेशा भी है साथ ही वितरित बीज अधिकांश जगह बोया ही नहीं गया अगर बोया गया है तो उसका सत्यापन निष्पक्ष एजेंसी से कराया जाए अन्यथा किसान और शासन को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ज्ञापन में उन्होंने मांग की हैं कि सागर जिलें में कृषि विभाग द्वारा फसल की बोनी के बाद अमानक स्तर के बीज वितरण में बरती गई अनियमित्त्ताओं एवं भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जावें जिस पर ने न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान श्री चौधरी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,राजा बुंदेला, जयदीप तिवारी,संदीप चौधरी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More