श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की पूर्व संध्या पर कबूला पुल से निकली भव्य शोभायात्रा

श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की पूर्व संध्या पर कबूला पुल से निकली भव्य शोभायात्रा।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी कांग्रेसजनों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

कथा व्यास एवं मोनी महाराज का लिया आशीर्वाद।

सागर / श्री राधे कृष्ण सत्संग परिवार, सागर द्वारा ग्राम पटकुई में 19 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर शनिवार को सदर स्थित कबूला पुल से कथा स्थल ग्राम पटकुई तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवाओं ने शामिल हुये।पूरे मार्ग में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी कांग्रेसजनों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।उन्होंने कथा व्यास परमहंस 1008 परिव्राजकाचार्य श्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज एवं पूज्य मोनी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांग्रेसजनों ने भगवान के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक नगर भ्रमण किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,कोमल सिंह लोधी, इंजी.सत्यम सिंह आदि शामिल हुये।

Leave a Comment

Read More