
ब्रेकिंग न्यूज़ डिंडौरी —-
भालू के हमले से बालक घायल, गंभीर हालत में डायल100 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
वन परिक्षेत्र करंजिया पूर्व के चोरादादर का मामला, वन विभाग और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुची
एंकर – जंगल मे मवेशी चराने गये 14 वर्षीय बालक देवराज पिता गणेश पंदराम निवासी ग्राम चोरादादर पर अचानक भालू ने हमला कर दिया बालक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने भालू को खदेड़ा, तत्काल डायल100 को सूचना कर घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया में भर्ती कराया, गंभीर रूप से घायल बालक का इलाज जारी है, वही मौके पर वन विभाग और पुलिस के अधिकारी जांच में जुट गये है।
Post Views: 214











