
खैर माई की रथयात्रा का शहर कांग्रेस ने किया स्वागत, फल प्रसादी बांटकर शहर की खुशहाली की कामना
सागर। खैर माई माता मंदिर से निकाली जा रही विशाल रथयात्रा का जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में झांसी बस स्टैंड के सामने टेंट-पंडाल लगाकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फल प्रसादी वितरित की।
रथयात्रा के स्वागत से पूर्व महेश जाटव सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बकरों द्वारा खींचे जा रहे माता के रथ को हाथ लगाकर मनोकामना पूर्ति की कामना के साथ आगे रवाना किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने रथ पर विराजमान माता को नमन कर सागर शहर की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने बताया कि खैर माई माता की यह रथयात्रा प्रत्येक तीन वर्ष में निकाली जाती है। रथयात्रा में बड़ी संख्या में बैंड, पार्टी, धमाल, डीजे और शेर नृत्य सहित विभिन्न आकर्षण देखने को मिलते हैं। माता के रथ को बकरों द्वारा खींचे जाने की परंपरा इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहती है।
रथयात्रा के दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने और मनोकामना पूर्ति के लिए पहुंचते हैं। मान्यता के अनुसार लोग अपने जीवन में आ रही विघ्न-बाधाओं को दूर करने के लिए नींबू से उतारा भी करते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माता के रथ को नमन करते हुए जय माई खैरमाई के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, रामकुमार पचौरी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, आनंद हेला, शैलेंद्र तोमर, राहुल चौबे, कमलेश तिवारी, अवधेश तोमर, रोशनी वसीम खान, दीनदयाल तिवारी, सुनील पाहवा, महेश अहिरवार, भैय्यन पटेल, गंगाराम अहिरवार, मिट्ठू चौधरी, कुंजी लाडिया, महेश यादव, मानसिंह चौधरी, रजिया खान, गंगाराम चौधरी, कल्लू गुप्ता, राहुल खटीक, पवन पटेल, कुंजीलाल लाडिया, गोपाल प्रजापति, बाबू मछंदर, कुंदन जाट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।










