
सदर ब्लॉक कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन।
महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
सागर / मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में प्रदेश के साथ- साथ सागर जिले में किसानों की आर्थिक परेशानी, महिलाओं, बालिकाओं और अनु.जाति/ जन जाति वर्ग एवं अल्प संख्यक वर्गों पर हो रहे अत्याचार पर सरकार की विफलता पर प्रदेश सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश व्यापी आव्हान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर क्रमांक चार के तत्वाधान में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित रामजी दुबे आदि कांग्रेसजनों के मुख्यातिथ्य में कांग्रेसजनों ने स्थानीय सदर कजलीवन मैदान के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को मुन्ना चौबे, रमाकांत यादव,ईल्ले सरदार, समीर खान, शरद पुरोहित,भैयन पटैल, जितेंद्र चौधरी, मनोज पवार,एम.आई खान, रवि सोनी,शरद राजा सेन,गोवर्धन रेकवार आदि ने संबोधित कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। धरना प्रदर्शन उपरान्त महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि अन्न दाता किसानो का सोयाबीन 6000/ प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के भाव से खरीदी करने, बिजली की दरो में बेतहासा वृद्धि, खस्ताहाल सडके, महिलाओं, बालिकाओं के साथ घटित घटनाओं तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक वर्गो पर हो रहे अत्याचारो, महंगाई एवं बेरोजगारी पर लगाम लगाने की पुरजोर मांग उठाई। धरना प्रदर्शन का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया।ज्ञापन का वाचन कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक पाठक ने किया अंत मे आभार ब्लॉक अध्यक्ष फिरदौस कुरैशी ने माना। धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह चावला, माधवी चौधरी,प्रदीप गुप्ता, राकेश राय,विजय साहू,महेश जाटव,सिंटू कटारे,अकील सिद्दीकी एड.अबरार सौदागर, शहबाज कुरैशी,समीर मकरानी,रहीश भाई, राजेश श्रीवास,ओम प्रकाश पण्डा,पवन पटैल, शफीक कुरैशी,हीरा लाल चौधरी, सत्यभान सेन,फैसल कुरैशी, आरिफ खान,आदिल राईन,अशफाक राईन, राजू भाई,फहाद भाई आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।











