
नगर परिषद का साधारण सम्मेलन
सैलाना। नगरपरिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला की अध्यक्षता में नगर परिषद का साधारण सम्मेलन सायंकाल मंगलवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित किया। जिसमें सर्वानुमति सभी कार्यो को स्वीकृति प्राप्त हुई। जिसमे डॉ. अम्बेडकर मार्ग ( बस स्टेण्ड ) स्थित क्षतिग्रस्त दुकानों को तोड़कर नवीन दुकान निर्माण, वार्ड क्रमांक 09 कमला नेहरू मार्ग स्थित पशु चिकित्सालय के पास नवीन पार्क निर्माण व कालिका माता मंदिर का स्वागत द्वार निर्माण,वार्ड क्रमांक 10 कालिका माता मंदिर के पास स्थित रिक्त भूमि पर पार्क निर्माण,नगरीय क्षैत्र सैलाना में स्थित जीर्णशीर्ण कुईयों का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण, नगर के शासकीय चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग, वार्ड क्रमांक 09 स्थित शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक कन्याशाला से कालिका माता मंदिर तक रोड चौडीकरण की स्वीकृति, घण्टाघर की घडी को इलेक्ट्रोनिक घडी में परिवर्तित, क्रमांक 09 कमला नेहरू मार्ग स्थित विश्राम गृह से मुस्लिम कब्रिस्तान तक सी.सी. रोड निर्माण, विक्टोरिया तालाब के किनारे पाथवे एवं वाल निर्माण तथा सौंदर्यीकरण, वार्ड क्रमांक 14 उदय विहार कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति, वार्ड क्रमांक 07 एवं 08 नेहरू मार्ग भोई मोहल्ला में फुटपाथ निर्माण कार्य किये जाने की स्वीकृति
इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षद जगदीश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, विशाल धभाई, मंगलेश कसेरा, मीरा पाटीदार, सलोनी-प्रशांत मांडोत, राधा पाटीदार, कृष्णा चंदेल, 11पुष्पा राठौड़, कुलदीप कुमावत ,12आशा कसेरा, हेमलता धभाई, चंदा पारगी व मुख्य नगर परिषद अधिकिरी अनिल कुमार जोशी सहित परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।











