सागर, दिनांक 20 सितंबर को दीक्षा दिवस पर 200 यूनिट रक्तदान संपन्न

सागर, दिनांक 20 सितंबर को दीक्षा दिवस पर 200 यूनिट रक्तदान संपन्न ।
भाग्योदय तीर्थ सागर में विराजमान जगतपूज्य निर्यापक मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज के 42 वें दीक्षा दिवस पर प्रातः 9:00 बजे से विद्या सुधा शिविरार्थी संघ ललितपुर, विद्या सुधा संघ भारत, अपराजित मददगार योद्धा समिति, रक्तदान महादान ग्रुप, अपराजित रक्त वीर योद्धा, साम दाम दंड भेद नीति मंडल, विचार समिति,छप्पन भोग कैटर्स सागर, पहल समिति भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। आहारचर्या उपरांत मुनिश्री ने शिविर स्थल पहुंचकर आयोजक, सहयोगी संस्थाओं, रक्तदाताओं, दोनों अस्पतालों के स्टाफ को आशीर्वाद प्रदान किया। शिविर में 200 यूनिट एकत्र हुआ जो की भाग्योदय एवं बंसल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में सुरक्षित रहेगा।अनेकों महिला पुरुष युवा को हीमोग्लोबिन की कमी अथवा अन्य कारणों से बिना रक्तदान किये ही जाना पड़ा, आगामी शिविरों में वे भी रक्तदान कर सकेंगे।आचार्य श्री विद्यासागर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं 10 दिवसीय शिवराथी भैया जी द्वारा रक्तदान कर रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुनिश्री के प्रत्यक्ष आशीर्वाद स्वरुप दीक्षा दिवस के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी, अतिथिगण, रक्तदातागण आयोजक एवं सहयोगी संस्थाएं भाग्योदय एवं बंसल अस्पताल स्टाफ सभी का सम्मान मुनिश्री सधासागर शौर्य चक्र पहनाकर किया गया। इस अवसर पर ललितपुर से शिरीष जैन, दिल्ली से सचिन जैन, रक्तदान महादान ग्रुप से संरक्षक सुखजीत सिंह अहलूवालिया,
संस्थापक अध्यक्ष समीर जैन, उपाध्यक्ष आलोक जैन, सचिव पवन जैन, निलेश जैन अतुल जैन, अपराजित मददगार समिति से अध्यक्ष विजय सरकार, संदीप,सोनू, परिचित, नितेश ,अजित साहिल ,कुलदीप, चंचल पथरिया साम दाम दंड भेद नीति मंडल से राहुल बरोदिया ,सचिन, शुभम ,आर्यन, अंकुर, राज, मनु,सौरभ अपराजित रक्तवीर योद्धा ग्रुप से अनिल, राजीव, शैलेश के साथ-साथ पहल समिति भोपाल, विचार समिति सागर,छप्पन भोग कैटर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे बंसल अस्पताल से पुष्पकांत, के के पटेल, श्रीकांत, सोनू ,सांई प्रिया एवं भाग्योदय अस्पताल से डॉ ऋषभ जैन, नीरज जैन, कृष्णा,ओम, सुमित, दीपक, चंदन, अजय, देवेंद्र आदि का पूर्णकॉलिक सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

Read More