
ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ का हिसाब-किताब बरामद
सागर, 22 सितंबर 2024 – मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, पासबुक, चेकबुक, और एटीएम बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में संकेत पिता संतोष जैन, इम्तियाज पिता मुमताज रयान, तुक्केश्वर पिता राजेश कुमार साहू, मोहम्मद आफताब पिता मोहम्मद एनूल, कबीर पिता दीपक कुमार कोरी, निखिल कुमार पिता सुभाष प्रसाद महतो, और गोलू उर्फ निखिल पिता मंगलदास सतनामी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 19 पासबुक, 13 चेकबुक, और 26 एटीएम बरामद किए गए। आरोपियों के खातों में लगभग 1 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब बरामद किया गया है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक लखन डाबर, सहायक उप निरीक्षक राकेश भट्ट, प्रारक्ष पुलिस अधीकारी (पीपीओ) जयसिंह राजपूत, प्रारक्ष पुलिस अधीकारी विकास सिंह, प्रारक्ष पुलिस अधीकारी प्रमोद बागरी, प्रारक्ष पुलिस अधीकारी जानकी रमण मिश्रा, प्रारक्ष पुलिस अधीकारी सौरभ, आरक्षक पवन कुमार, आरक्षक मंजीत सिंह, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह, आरक्षक संजय, आरक्षक उमाशंकर, आरक्षक देवेन्द्र सुमन और आरक्षक सुनील कुमार शामिल हैं।
मुख्य आरोपी अमन जैन अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इस मामले में पुलिस अधीकारी ने कहा, “यह एक बड़ा ऑनलाइन सट्टा गिरोह था जो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय था। हमने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।”











