प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे भाजपा कार्यकर्ता:–गौरव सिरोठिया

प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे भाजपा कार्यकर्ता:–गौरव सिरोठिया

– पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर को विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी भाजपा

सागर ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व का पहला चरण बुधवार 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पूर्ण हो रहा है। जिसके संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि 25 सितंबर को पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि विभिन्न बूथों पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। विशेष सदस्यता अभियान के लिए जिले के सभी 2118 बूथों प्रभारी बनाएं गए है जो बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ नया रिकॉर्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सागर विधानसभा क्षेत्र में बूथ क्रमांक 34 पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

Leave a Comment

Read More