संकल्प के साथ भाजपा सदस्यता अभियान में जुटे रहें कार्यकर्ता – पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह

संकल्प के साथ भाजपा सदस्यता अभियान में जुटे रहें कार्यकर्ता – पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में 25 सितंबर तक की भाजपा की सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं के योगदान की पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा की आनलाइन सदस्यता अब भी निरंतर जारी है, हम सभी खुरई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मिल कर अगले चार पांच दिनों में 45से 50 हजार सदस्यों को और पार्टी से जोड़ कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करेंगे। हमें एक लाख सदस्यता करने तक अथक परिश्रम करना है।

पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को जारी संदेश में कहा है कि हमने खुरई विधानसभा क्षेत्र से 48 हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं। इतने ही सदस्य और बना कर हम सभी मिलकर लक्ष्य से अधिक सदस्यता के साथ उपलब्धि हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से खुरई विधानसभा क्षेत्र की परंपरा लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करने की रही है। भाजपा सदस्यता अभियान में भी हम क्षेत्र की इस परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए लक्ष्य से अधिक सदस्यता करके दिखाएंगे।

उन्होंने सदस्यता अभियान में किए गए सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते कार्यकर्ताओं से जब तक मिस्ड कॉल सुविधा अथवा एप चालू है अभियान में संकल्पपूर्वक जुटे रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रनिर्माण की सोच वाले सभी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथियों और बहिनों को पार्टी से जोड़ने का कार्य अपनै आप में राष्ट्र की सेवा से कम नहीं है। इससे संगठन के साथ साथ राष्ट्र भी शक्तिशाली होगा।

Leave a Comment

Read More