जन सेवा मेरे जीवन का लक्ष्य: आकाश सिंह राजपूत

जन सेवा मेरे जीवन का लक्ष्य: आकाश सिंह राजपूत

सिने स्टार युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की दोपहर 1:00 बजे से होटल रॉयल पैलेस में अपने ईस्ट मित्रों शुभचिंतकों को से मुलाकात की। सुरखी ,सागर सहित प्रदेश भर से उनके समर्थको द्वारा उन्हें शुभकामनाएं जन्मदिन की बधाइयां दी गई ।इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि आप सबका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है ।आप सब का आशीर्वाद इसी तरह हमेशा बना रहे ।मेरे जीवन का जन सेवा ही एकमात्र लक्ष्य है और मैं जीवन भर आप सब की सेवा इसी तरह करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आप सभी के स्नेह प्रेम के लिए सदा मैं आभारी रहूंगा।
आकाश सिंह राजपूत जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे । जहां आस्था और श्रद्धा के केंद्र संगठन के पित्र पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

Leave a Comment

Read More