
दिनांक 26 सितंबर 2024 को वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ सागर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सागर की चितरंजन रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया गया व रेल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी रेलवे आवास और डियुटी से संबंधित समस्याओं को नोट किया गया व जल्द से जल्द हल कराने हेतु वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारीयों को सूचना दी गई, इस कार्यक्रम में वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मजदूर संघ शाखा सागर के सचिव डॉ मो शमशाद जी ने बताया की चितरंजन रेलवे कालोनी की समस्याओं को संबंधित विभाग द्वारा अगर जल्द से जल्द हल नहीं किया जाता है तो उक्त समस्याओं को रेल प्रशासन के सामने पीएनएम मीटिंग में रखकर हल कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष महोदय बनवारी लाल मीना जी ने रेल कर्मचारी हित में लिए गए संकल्प के बारे में व उसे पूरा करने के लिए किये जा रहे अपने प्रयासों के बारे में अवगत कराया। पुरानी पेंशन व्यवस्था व एलडीसी ओपन टू आल लागू करवाने, आठवें वेतन आयोग की मांग इत्यादि पर जानकारी दी गई, सहायक सचिव आर एस पाल जी द्वारा सभी रेलवे आवासो में बरसात में लीकेज, शीलन, पानी भरने की समस्या, स्ट्रीट लाइट, और पेड़ छटवाने, जाम नालीयो, व पानी की भरपूर उपलब्धता हेतु रेलवे आवासो के लिए पानी की टंकी रखवाने, इत्यादि समस्याओं को रेल प्रशासन के समक्ष रखकर जल्द से जल्द हल कराने की बात कही गई।

प्रतिनिधि मंडल में WCRMS के अध्यक्ष बनवारी लाल मीना, सचिव डॉ मो शमशाद, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह दीवान, सहा. सचिव आर एस पाल, संगठन सचिव संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक परिहार, यूथ विंग राकेश शुक्ला, जसवंत मांझी, भागवत लोधी, मनीष गर्ग, शिवशंकर, हिमांशु अग्रवाल, प्रशांत पाठक, छवीराम, शत्रुघ्न, देवेन्द्र, अतुल मिश्रा, रितेश साहू, राकेश मीना, संजय गुप्ता, अरशद खान, प्रशांत, बी डी सक्सेना आदि उपस्थित रहे।











