महाराज अग्रसेन जी की शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया भव्य स्वागत

महाराज अग्रसेन जी की शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया भव्य स्वागत
___________
सागर/29.09.2024

महाराज अग्रसेन की जन्म जयंती पर शहर में अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया ।
शोभायात्रा रामबाग मंदिर से प्रारंभ हुई जैसे ही शहर के मध्य तीनबत्ती पहुंची जहां शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का भव्य स्वागत किया।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष और समाज की महिला अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर पूजा कर जय अग्रसेन के जयकारें लगायें।
इस दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,सुरेन्द्र चौबे,पकंज सिंघई,श्रीमति आशालता गर्ग,नितिन पचौरी,राजेश यादव, कमलेश अग्रवाल राकेश अग्रवाल मनीष अग्रवाल अंकुर यादव,रवि जैन,परख शुक्ला,राजा ठाकुर,अंशुल रजक फहीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More